सफलता के साथ जिंदगी की सार्थकता जरूरी-देवी ममता

सफलता के साथ जिंदगी की सार्थकता जरूरी-देवी ममता
मुकेश पुनियाँ 
                लूणकरणसर। शिव जम्भेश्वर गौ सेवा समिति में आयोजित गोहितार्थ द्वितीय दिवस की कथा का वाचन करती हुई विश्व कि एक मात्र चार लाख रूपये का सहयोग देने वाली कथा वाचिका देवी ममता ने कहा कि सफलता के साथ जीवन की सार्थकता को समझना आवश्यक है। माता-पिता का दायित्व है कि बच्चों में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ जिंदगी की सार्थकता का वातावरण पैदा करें। कथा वाचिका ने प्राचीन सनातन संस्कृति के बारे में बताया कि वर्तमान में पाश्चात् संस्कृति विलुप्त होने की कगार पर है।
कथा वाचिका ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पाश्चात् संस्कृति के भ्रम जाल में फंसकर भारतीय सनातन संस्कारों को भूल गई हैं और युवा पीढ़ी पाश्चात् त्यौहारों जैसे वैलेटाईन-डे, न्यु-ईयर एवं क्रिसमस-डे इत्यादि को मनाने के बहाने नशे का सेवन कर रही है। माता-पिता का अनादर हो रहा है बुजुर्गो को अपमान हो रहा है, वृद्धाश्रम बढ़ रहे है। अतः हमें युवा पीढ़ी को धर्म की शिक्षा देने की अति आवश्यकता है तभी भारतीय की संस्कृति, एकता व अखण्डता बच सकती है। तत्पश्चात् कथा वाचिका ने ब्रह्मा उत्पति व सृष्टि रचना का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि ब्रह्मा, विष्णु व महेश द्वारा क्रमशः सृष्टि रचना, सृष्टि पालन व सृष्टि संहार किया जाता है। भगवान के कपिल अवतार का प्रसंग बताते हुए भगवान के विभिन्न अवतारों की कथा सुनायी भगवान ध्रुव महाराज का संक्षिप्त वृतान्त सुनाया, भक्त भगवान की विशेष भक्ति द्वारा दर्शन कर सकते है। 
कथा वाचिका ने गौमाता की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि प्रत्येक हिन्दु परिवार में एक गौमाता का होना जरूरी हैं, गोदान हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी संकल्प ले कि प्रत्येक घर से प्रतिदिन एक-एक रूपया निकालेगें,  इसी मिशन से गौमाता अपना जीवन सुखपूर्वक व्यतीत करेगी। 
इस अवसर पर रामजस सिवर, सुभाष सिहाग, बनवारी गोदारा, रामकरण ज्याणी, इमिचन्द पुनियां, प्रभुराम रोझां सहित अनेक दानदाताओं ने गोहितार्थ सहयोग किया। गौशाला के अध्यक्ष हरलाल ने बताया कि ट्रस्ट की तरफ से श्रद्धालुओं को उपहार स्वरुप गौमाता के केलेण्डर वितरित किए गए ताकि भक्तों में गोमाता के प्रति श्रद्धा भाव उत्पन्न हो।
                   भगवान नारायण के नाभि कमल से ब्रह्मा उत्पति व ध्रुव महाराज की दिव्य सजीव झांकीयाँ सजाई गयी।


Comments

Popular posts from this blog

शिव जम्‍भेश्‍वर गौशाला का शुभारम्भ मंगलवार को

बोलेरो मोटरसाइकिल भिड़त में एक घायल

दुलमेरा स्टेशन में हिरण शिकार