संस्कर्ता साहित्य सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित


नानूराम संस्कर्ता स्मृति राजस्थानी साहित्य सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नानूराम संस्कृर्ता  साहित्य सम्मान समिति के संयोजक बाल साहित्यकार रामजीलाल घोड़ेला ने बताया कि इस वर्ष राजस्थानी की गद्य विधा में पुरस्कार दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थानी साहित्य में प्रतिवर्ष एक उत्कृष्ट कृति के लिए राजस्थानी साहित्यकार को नानूराम संस्कर्ता साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार के तहत एक समारोह में पुरस्कृत साहित्यकार को सम्मान-पत्र,  प्रतीक चिन्ह, संस्कर्ता साहित्य एवं नगद राशि अर्पित की जाती है। समिति के सह संयोजक शिवराज संस्कर्ता ने बताया कि अब तक साहित्यकार मनोज कुमार स्वामी, मोनिका गौड़, नागराज शर्मा, डॉ कृष्ण लाल बिश्नोई व डॉ नीरज दइया नानूराम संस्कर्ता साहित्य सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। पुरस्कार के लिए राजस्थानी गद्य साहित्य की पुस्तक की 2 प्रतियां बायोडाटा व फोटो सहित रामजीलाल घोड़ेला, संयोजक नानूराम संस्कर्ता साहित्य सम्मान समिति समिति, द्वारा राज क्लॉथ स्टोर लूणकरणसर जिला बीकानेर के पते पर 30 जुलाई से पूर्व भेजी जा सकती है

Comments

Popular posts from this blog

शिव जम्‍भेश्‍वर गौशाला का शुभारम्भ मंगलवार को

बोलेरो मोटरसाइकिल भिड़त में एक घायल

दुलमेरा स्टेशन में हिरण शिकार