पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर करे सरकारी योजना का प्रचार-प्रसार - सियाग

पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर करे सरकारी योजना का प्रचार-प्रसार - सियाग 

कालू 22/6/2017

कालू के जगदंबा ट्रस्ट परिसर में आयोजित भाजपा के मंडल स्तर बूथ विस्तार सम्मेलन आयोजित किया गया कार्यकर्ताओं बूथ स्तर पर कार्यक्रम के प्रति समर्पित होने का आग्रह करते हुए लूणकरणसर विधानसभा विस्तारक धर्मपाल सियाग ने विचार व्यक्त किए !

सियाग ने पार्टी कार्यकर्ता से सरकार की योजना का लाभ आमजन को पहुंचाने का कार्य करने के लिए कहा कार्यक्रम में प्रभारी छैलू सिंह शेखावत, जिला अध्यक्ष सहीराम दुसाद, भाजपा नेता प्रभु दयाल सारस्वत, पार्टी प्रत्याशी रहे सुमित गोदारा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉक्टर भागीरथ मूंड, OBC मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल सुथार, लूणकरणसर मंडल अध्यक्ष राजपाल शेखावत, कालू मंडल अध्यक्ष जगदीश खंडेलवाल, किसान नेता अशोक सारण, मंडल उपाध्यक्ष भिराज राम जाखड़ व नरेश बिश्नोई ने विचार व्यक्त किए वह मोदी सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियां को गिनाया !

 नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉक्टर भागीरथ मूंड वह ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल सुथार का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ! युवा नेता मदन दास स्वामी ने मंच का संचालन किया !

Comments

Popular posts from this blog

शिव जम्‍भेश्‍वर गौशाला का शुभारम्भ मंगलवार को

बोलेरो मोटरसाइकिल भिड़त में एक घायल

दुलमेरा स्टेशन में हिरण शिकार